सेवाएं उपलब्ध कराने, उपयोगकर्ताओं की पसंद के मुताबिक विज्ञापन दिखाने, और साइट पर आने वाले ट्रैफ़िक के आंकड़ों को समझने के लिए Google कुकी का इस्तेमाल करता है. आप किसी भी समय Google सेटिंग में जाकर अपने निजता नियंत्रण में बदलाव कर सकते हैं.
Google के स्मार्ट तरीकों के साथ वेब का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएं
Google के बारे में जो कुछ भी आपको पसंद है वह Chrome अनुभव का हिस्सा है. साथ ही, जब आपके पास वेब पर सबसे स्मार्ट टूल पहले से ही मौजूद हैं, तो आप अपनी पसंद की चीज़ पर फ़ोकस करने के लिए आज़ाद हैं.
आपका सवाल पूरा होने से पहले ही जवाब हाज़िर हैं
आपके 'पता बार' में जवाब? जी हां. 'Google सर्च' के ज़रिए Chrome का 'पता बार' किसी भी चीज़ के बारे में खोज करने के तरीके को तेज़ और आसान बनाता है. यह आपके मतलब की चीज़ आपकी 'Google डिस्क' से भी ढूंढकर ला सकता है. तो अब अगले हफ़्ते की छुट्टी की योजना बनाना हुआ न आसान!
क्या आप वेब की भाषा समझते हैं?
आप चाहे वेब पर या दुनिया के किसी भी कोने में हों, Chrome की मदद से आप पूरी साइट का अनुवाद सिर्फ़ एक क्लिक से कर सकते हैं. जब आपको अनुवाद की ज़रूरत होती है, Chrome अपने आप इसका संकेत देता है.
अनचाहे विज्ञापनों से छुटकारा
Chrome पर पहले से मौजूद, विज्ञापन रोकने वाली सुविधा से आप, परेशान करने वाले और नुकसान पहुंचाने वाले विज्ञापनों को अपने कंप्यूटर या फ़ोन तक पहुंचने से रोक सकते हैं. अपने आप चलने वाले विज्ञापन, उल्टी गिनती (काउंटडाउन), और सामग्री देखने से रोकने वाले विज्ञापन (पेज टेकओवर) अगर आपकी स्क्रीन पर कम दिखेंगे तो आप अपनी सामग्री पर ज़्यादा फ़ोकस कर सकेंगे.
Chrome को आपके हिसाब से ढाला गया है
जब आप साइन इन करके सिंक करना चालू करते हैं, तो आपको अपनी पसंद की चीजें ज़्यादा मिलती हैं. आपके मोबाइल डिवाइस पर खास तौर पर आपके लिए तैयार फ़ीड भेजने से लेकर आपकी 'Google डिस्क' भी खंगाल सकने वाले 'पता बार' तक, यहां सब कुछ आपकी पसंद के मुताबिक है.
जब आप फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो Chrome उन लेखों, ब्लॉग, और सामग्री को दिखाता है जो आपको पसंद आ सकते हैं. आप Chrome जितना ज़्यादा इस्तेमाल करेंगे वह उतना ही आपकी पसंद के मुताबिक बनता जाएगा. तो जो चीज़ आपके लिए सबसे ज़रूरी है, वह हमेशा आपकी पहुंच में रहेगी.
ध्यान दें: Google Chrome इंस्टॉल करने से Google डेटा संग्रह स्थान जुड़ जाएगा, इससे आपका सिस्टम Google Chrome को अपने आप अद्यतित रखेगा. यदि आप Google का डेटा संग्रह स्थान नहीं चाहते हैं, तो पैकेज इंस्टॉल करने से पहले “sudo touch /etc/default/google-chrome” निष्पादित करें.
ऐसा लगता है कि आप पहले से ही 'Chrome ब्राउज़र' इस्तेमाल कर रहे हैं. अच्छी बात है!
आपका डिवाइस Chrome OS पर चलता है, जिसमें 'Chrome ब्राउज़र' पहले से मौजूद है. इसे मैन्युअल तौर पर इंस्टॉल या अपडेट करने की ज़रूरत नहीं है — अपने-आप होने वाले अपडेट के ज़रिए, आपको हमेशा सबसे नया वर्शन मिलता है. अपने-आप होने वाले अपडेट के बारे में ज़्यादा जानें.
क्या आप किसी दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए, Chrome ढूंढ रहे हैं?